बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के गम से अभी परिवार और उनके फैंस उभरे भी नहीं थे कि एक बार फिर से ऐसी एक दुखद खबर ने सोशल मीडिया यूजर्स को गमगीन कर दिया. टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने सुसाइड कर लिया. 16 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने ये कदम क्यों उठाया अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है. मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है
खबरों के मुताबिक, आत्महत्या करने से एक रात पहले सिया ने अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से एक गाने के सिलसिले में बात भी की थी। अर्जुन ने बताया कि बात करने के दौरान सिया ठीक थीं और वो बिल्कुल भी परेशान नहीं लग रही थीं, उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि सिया ने ये कदम क्यों उठाया।
कुछ घंटों पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया था ये वीडियो :
सिया ने कुछ घंटों पहले ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपना डांस वीडियो शेयर किया था।इस वीडियो में वो पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही थीं। सिया ने कुछ घंटे पहले जो डांस वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया, वही वीडियो उन्होंने 6 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था। सिया टिक टॉक स्टार तो थीं हीं साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उनके अच्छे-खासे फॉलोअर थे। इंस्टाग्राम पर सिया के एक लाख ये ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
सिया कें फैंस शॉक्ड :
सिया की मौत की खबर से उनके फैंस हैरान रह गए हैं। उन्हें ये यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि सिया आत्महत्या कर सकती हैं। उनके फैंस उनके इंस्टा वीडियो पर कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिया इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए लगातार अपने वीडियोज़ और फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं।