भोपाल. उपचुनाव में भाजपा को घेरने कांग्रेस की रणनीति लगातार जारी है। बुधवार को भाजपा की जिला मंत्री रही भिंड की पूर्व जनपद अध्यक्ष संजू जाटव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा ने उनका सम्मान नहीं किया। पिछले 2 साल से घर बैठी थी, लेकिन भाजपा की ओर से किसी ने काम करने के लिए नहीं कहा। संजू जाटव ने कहा, वे गोहद सुरक्षित विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहती हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आशीर्वाद दिया है। बाकी पार्टी जो फैसला करेगी उसे आदेश मानकर काम करेंगी। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, वैसे वैसे राजनीतिक उथल-पुथल बढ़ गई है। भिंड जिले से आने वाली भाजपा की कद्दावर नेता संजू जाटव ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस की सदस्यता ले ली।
इस सदस्यता कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज और मिर्ची बाबा भी उपस्थित थे। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद संजू जाटव ने कहा कि वह भाजपा में उनकी उपेक्षा की गई और किसी भी कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाता था। इसलिए वे कांग्रेस में आई हैं,