सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड या मर्डर मिस्ट्री अब सीधे तौर पर CBI के हाथों में पहुंच चुकी है…. आज सुशांत सिंह के सुसाइड केस को एक बार फिर से ही रिक्रिएट किया जाएगा, इसके लिए CBI की टीम DRDO गेस्ट हाउस से निकल चुकी है, 6 गाड़ियों से CBI की टीम गेस्ट हाउस से निकली है और वह अब मुंबई स्थित सुशांत सिंह के घर पहुंचेगी, जहां यह दावा किया गया था कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या की है, उस पूरे सीन को जो जानकारी अभी तक CBI को मिली है उसके मुताबिक ही क्रिएट किया जाएगा, एक बार फिर से सुशांत सिंह के रूप में किसी पुतले को पंखे पर लटकाया जाएगा और उसको उतारा जाएगा…. मुंबई पुलिस की एंट्री, दोस्तों की एंट्री, वहां जो लोग मौजूद थे उनकी उपस्थिति को उसी तरीके से ही क्रिएट किया जाएगा, जिस तरीके से जानकारी दी गई, दरअसल ऐसा करने के पीछे CBI का मकसद यह है कि CBI यह जानना चाहती है कि जो जानकारी अभी तक दी गई है वह कितनी सही है, क्योंकि किसी ने सुशांत सिंह राजपूत को फंदे पर लटके नहीं देखा…. सुशांत सिंह की आंख पर चोट का निशान लेकिन यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं आया….. इसके अलावा भी बहुत से पहलू है जो मुंबई पुलिस सुलझा नहीं पाई ….और इस केस को CBI को सौंपना पड़ा था ……