राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क दुघर्टना में करीब दो दर्जन प्रवासी श्रमिकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह जानकर गहरा दुख हुआ कि औरैया में दुर्घटना में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।
उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान एवं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1261504625682690048?s=20
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए भीषण सड़क हादसे में करीब दो दर्जन मजदूरों की मृत्यु का समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
https://twitter.com/VasundharaBJP/status/1261533667123269633?s=20