टीम इंडिया के बेस्ट सुपर स्टार खिलाड़ी और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को सन्यास की घोषणा कर दी थी 39 साल के धोनी ने अपने 16 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर 15 अगस्त 2020 को रोक लगा दी उन्होंने जिस की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा दी थी हालांकि वह IPL चेन्नई सुपर किंग का नेतृत्व करते हुए नजर आते रहेंगे
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को बड़ा तोहफा दिया है बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर प्रोफाइल पिक बदल बदलकर नई प्रोफाइल पिक पोस्ट की इसमें थैंक यू धोनी हैशटैग है
भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलने वाले महेंद्र सिंह धोनी विश्व के 1 महान खिलाड़ी थे उन्होंने भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जहां तक भारत के लिए सोचना भी मुश्किल था धोनी ने वह कर दिखाया कैप्टन कूल के नाम से जाने वाले धोनी ने अपने 16 साल के करियर में बहुत सी करिश्माई पारियां खेली हैं धोनी के संन्यास की खबर से उनके फैंस की आंखें नम हो गई लेकिन हमेशा अपने फैसलों से चौकानेवाले धोनी ने इस बार भी अपने संन्यास के फैसला सुना कर सभी को चौंका दिया |